cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचारस्थानीय समाचार

छत्तीसगढ़ चेम्बर के बाद अब प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने भी भारत बंद से किया किनारा

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने भी भारत बंद से किया किनारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि एसोसिएशन ने भारत बंद का समर्थन नहीं किया है। लेकिन जिन इलाकों में एसटी/एससी वर्ग का प्रभाव है, उन इलाकों में स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। जबकि शहरी इलाकों में स्कूल आंशिक रूप से खुले रहेंगे। राजीव गुप्ता ने बताया कि बंद के चलते बस और दूर दराज के इलाकों से स्कूल आने वाले छात्रों को परेशानी न हो इसलिए स्कूल को खोलकर रखना है या बंद रखना है इसका निर्णय लेने का अधिकार स्थानीय स्कूल प्रबंधन को दिया गया है।

Related posts

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात, राज्य खेल महोत्सव आयोजन का आग्रह

Muskan Sharma

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय झिंगिया उरांव को श्रद्धांजलि अर्पित की

Muskan Sharma

कबीरधाम फिर बना सिरमौर

Muskan Sharma