cgdemandium.com
छत्तीसगढ़राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचारसमाचार और कार्यक्रमसरकारी कार्यक्रम

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात, राज्य खेल महोत्सव आयोजन का आग्रह

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात, राज्य खेल महोत्सव आयोजन का आग्रह

रायपुर: क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अलंकरण प्रदान करने और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन के लिए गठित समिति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान, क्रीड़ा भारती के सदस्यों ने राज्य में खेल संस्कृति को और अधिक सशक्त करने के लिए राज्य खेल महोत्सव आयोजित करने का आग्रह किया। उनका मानना है कि ऐसे महोत्सव से प्रदेश के युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय, प्रांत उपाध्यक्ष नीता डुमरे, हर्षा साहू, छगन सोनवानी, सौरव सोनी और सतीश यादव शामिल थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य में खेलों के प्रोत्साहन और खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्रीड़ा भारती के प्रस्ताव की सराहना की और राज्य में खेलों के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और राज्य का नाम रोशन कर सकें।

 

Related posts

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 का कमाल एक फोन कॉल से जशपुर के तपकरा में बहाल हुई जलापूर्ति 200 परिवारों को मिली राहत

News Desk

पिकअप और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, CG में दर्दनाक हादसे में 3 मजदूरों की मौत

News Desk

परब पड़िया में सीएम विष्णुदेव साय ने की जनसभा

Muskan Sharma