cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

“वन नेशन – वन इलेक्शन” विषयपर भाजपा कबीरधाम द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

8ec5be54 c796 462f bf15 0d33d0287b04 1


कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी, कबीरधाम द्वारा आज विवेकानंद भवन, कवर्धा में “वन नेशन – वन इलेक्शन” विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।

कार्यशाला को लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, एवं जिला प्रभारी एवं पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रामकुमार भट्ट ने संबोधित किया।

अपने उद्बोधन में सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि “वन नेशन – वन इलेक्शन” देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे बार-बार चुनावों से होने वाले खर्च, आचार संहिता की बाधाएं और प्रशासनिक अड़चनों को कम किया जा सकता है।

पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि यह पहल न केवल संसाधनों की बचत करेगी, बल्कि शासन प्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाएगी। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से जनता को भी बार-बार मतदान की प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे “वन नेशन – वन इलेक्शन” विषय को लेकर सामाजिक विमर्श प्रारंभ करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने अपने वक्तव्य में कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इस विषय को जन-जन तक पहुँचाएं और ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद स्थापित कर आम जनता को इस व्यवस्था के लाभों से अवगत कराएं।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी की यह जिम्मेदारी है कि वह जनता और शासन के बीच सेतु का कार्य करे, और लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक मजबूत बनाए।

जिला प्रभारी रामकुमार भट्ट ने कहा कि पंचायत स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक एक समान चुनाव प्रणाली देश की राजनीतिक स्थिरता और विकास को गति दे सकती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से इस जनजागरूकता अभियान से जुड़ने का आग्रह किया।

8ec5be54 c796 462f bf15 0d33d0287b04 2 1

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री क्रांति गुप्ता ने किया तथा आभार प्रदर्शन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर द्वारा किया गया।

कार्यशाला में पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, डॉ सियाराम साहू, गोपाल साहू, जिला महामंत्री संतोष पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, विदेशीराम धुर्वे, नितेश अग्रवाल, रूपेश जैन, देवकुमारी चंद्रवंशी, परेटन वर्मा, संजय साहू, जनपद अध्यक्ष सुषमा बघेल, नंदनी साहू, नगरपंचायत अध्यक्ष विजय पाटिल, धुरवाराम साहू, सरिता सोनी, दीपा धुर्वे सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Related posts

कवर्धा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भरा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फॉर्म, प्रदेशवासियों से भी डेटा अपडेट करने की अपील

News Desk

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के आर्थिक उन्नति और प्रगति का बना रहा है एक मजबूत आधार-सांसद संतोष पाण्डेय

Muskan Sharma

रायपुर, दुर्ग-बस्तर संभाग में आज बारिश के आसार, सरगुजा संभाग में चलेगी हीटवेव

Muskan Sharma