cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता: बीजापुर की पहाड़ियों से सुरंग और बंकर नष्ट, भारी मात्रा में सामान बरामद

नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता: बीजापुर की पहाड़ियों से सुरंग और बंकर नष्ट, भारी मात्रा में सामान बरामद


बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के मुर्कराजगुट्टा की पहाड़ियों से नक्सलियों का सुरंग मिला। कैम्प जीड़पल्ली से कोबरा 208 की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान मुर्कराजगुटटा की जंगल पहाड़ी में नक्सलियों के बंकरनुमा संरचना में छिपाया गया डम्प बरामद किया है।

डम्प को माओवादियों ने कांक्रीट आरसीसी स्लेब से बने बंकरनुमा कक्ष में छिपाकर रखा था। बंकरनुमा कमरा 20X08 फिट साईज का था। बंकर से माओवादियों के छुपाकर रखे गये 06 नग सोलर प्लेट, 06 नग जरकीन, 02 नग माओवादी वर्दी, 02 नग सिलिंग पंखा बरामद किया। कोबरा 208 की टीम ने पूरे क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान मुर्कराजगुटटा की पहाड़ी जंगल से माओवादी डम्प छिपाने के 12 जगहों को खोजकर नष्ट किया।

Bijapur - Security forces - Tunnel - Dump

सुरक्षाबलों ने इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें 12 अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखे गए नक्सली डम्प का भी पता चला और उन्हें भी पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

Bijapur - Security forces - Tunnel - Dump

इस कार्रवाई को सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि नक्सली गतिविधियों को जमीनी स्तर पर कमजोर किया जा रहा है।



Related posts

CG में अवैध धान पर प्रशासन सख्त, परिवहन से लेकर भंडारण तक होगी निगरानी

News Desk

22 जुलाई 2026 बुधवार का राशिफल: मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

News Desk

CG के 4 स्कूलों में बनेगा मैथ्स पार्क, खेल-खेल में गणित सीखेंगे विद्यार्थी

News Desk