cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

दिल्ली पब्लिक स्कूल कवर्धा में आग सुरक्षा पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दिल्ली पब्लिक स्कूल कवर्धा में आग सुरक्षा पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


कवर्धा। आज दिल्ली पब्लिक स्कूल पर एक व्यापक आग सुरक्षा प्रदर्शन अग्निशमन के अधिकारी एवं उनके टीम द्वारा आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, ड्राइवरों सहित स्कूल में उपस्थित लोगों को आग से सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक करना था। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने इस दौरान आग बुझाने के उपकरणों के सही उपयोग का प्रदर्शन किया और आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के तरीकों पर जानकारी दी।

प्रदर्शन में विशेष रूप से आग बुझाने के यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के प्रकार,उनकी कार्यप्रणाली,और आग लगने की स्थिति में प्राथमिक सुरक्षा उपायों को विस्तार से समझाया गया। इसके अलावा, एक नकली आग की स्थिति तैयार कर लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने के मार्गों का अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम में नगर सेना के अधिकारी एवं उनकी टीम भी उपस्थित थे उक्त कार्यक्रम मे नगर सेना विभाग के अधिकारी एएसआई के के श्रीवास्तव ने बच्चों को संबोधित करते हुवे कहा की आग से डरना नहीं चाहिए बल्कि उसके बचाव को ध्यान में रखते हुवे आग को बुझाना चाहिए।

स्कूल प्रबंधक आशीष कुमार अग्रवाल ने नगर सेना के अधिकारी ASI श्री श्रीवास्तव सर एवं उनकी टीम को इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद प्रेषित किया ।
कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों,शिक्षक-शिक्षिकाएं,ड्राइवरों,आया दीदी सहित सभी कर्मचारी ने भाग लिया। आयोजकों ने आग सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी जागरूकता अभियान समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए।

यह अभियान न केवल जानकारी प्रदान करने का माध्यम था, बल्कि लोगों को शिक्षित कर आग जैसी आपातकालीन स्थितियों में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी था।



Related posts

कवर्धा के उद्यान होंगे और अधिक स्वच्छ व सुरक्षित : सुधा वाटिका में पुलिस और नगर पालिका का संयुक्त निरीक्षण

News Desk

ग्राम बानों से रेंगाखार तक किया जा रहा सड़क मरम्मत कार्य

News Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार का लक्ष्य हम सभी कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य से जरुर पूरा होगा : विजय शर्मा

Muskan Sharma