cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चिंतन शिविर के दूसरे दिन आईआईएम परिसर का मंत्रीगणों के साथ भ्रमण किया

3762087 untitled 29 copy

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय i ने राजधानी रायपुर  स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम )  में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के दूसरे दिन आज अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री साय ने योगाभ्यास के बाद मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ भारतीय प्रबंध संस्थान परिसर का भ्रमण किया।  मुख्यमंत्री ने इस दौरान परिसर स्थित स्पोर्ट्स कैम्पस (अखाड़ा ), हॉस्टल मेस, फाउंडेशन स्टोन (आधारशिला ), प्रशासनिक भवन (कर्मशीला ), जैव विविधता के लिए निर्मित परिसर और क्वींस पैलेस का भ्रमण किया। उन्होंने क्वींस पैलेस से आईआईएम के विहंगम दृश्य का अवलोकन किया।

इस दौरान आईआईएम के प्रोफेसर सत्यशिबा दास और कॉरपोरेट रिलेशन ऑफिसर गिरिश पहाड़िया ने संस्थान के बारे में मुख्यमंत्री साय और मंत्रीगणों को जानकारी दी। संस्थान के अधिकारियों ने प्रशासनिक भवन में रखी हुई संस्थान की रेप्लिका के माध्यम से निर्माणाधीन संरचनाओं और भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

Related posts

महिला कोच में घुसे तो भरना होगा ₹2500 जुर्माना, यात्रियों के लिए लागू हुआ सख्त नियम

News Desk

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: 25 जनवरी को मतदाताओं को दिलाई जाएगी शपथ

News Desk

बांध में पलटी 9 लोगों से भरी नाव, 3 ग्रामीण लापता; रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

News Desk