cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

IAS निलंबन बलौदाबाजार में कलेक्टर थे

balodabazar violence ceedc462f603c1b77f030719ab921025

रायपुर । राज्य सरकार ने 2009 बैच के आईएएस कुमार लाल चौहान का निलंबन आदेश जारी कर दिया है। GAD जीएडी ने अपने आदेश में कहा है कि बलौदाबाजार-भाटापारा में मई 2024 के दौरान सतनामी समाज के धार्मिक स्थल को क्षति पहुँचाई गई।। इस घटना के संबंध में प्राप्त शिकायतों अनुसार जिला प्रशासन द्वारा यथाउचित कार्यवाही नहीं किये जाने के कारण कुमार लाल चौहान (भा.प्र.से., 2009), तत्कालीन कलेक्टर, के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही विचाराधीन है। अतएव राज्य शासन ने कुमार लाल चौहान को अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के नियम-3 (1) (a) के अधीन प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए निलंबित किसा है। निलंबन अवधि में कुमार लाल चौहान का मुख्यालय छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर रहेगा।

Related posts

राज्यपाल से रेडियो संगवारी टीम ने की सौजन्य मुलाकात

News Desk

शहीद उप निरीक्षक युगल किशोर वर्मा की धर्मपत्नी माधुरी वर्मा ने बांधी राखी तो भावुक हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

News Desk

सिम्स के डॉक्टरों ने रचा नया कीर्तिमान, 78 वर्षीय महिला का ओवेरियन कैंसर ऑपरेशन सफल

News Desk