cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

कवर्धा पिकअप हादसा : अब तक 19 लोगों की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक

d9e6a151 64d7 49f6 8e8e b378565d5cc2 1

कवर्धा। कुकदूर थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर लगभग 2.30 बजे भीषण सड़क हादसा में 19 बैगा आदिवासियों की मौत हो गई। जिसमे 18 महिलाएं हैं। ये सभी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। घटना में घायल 4 लोगों को रेफर किया गया है। सभी लोग सेमहारा गांव के रहने वाले थे। जंगल से लौटते समय रास्ते में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट खाई में पलट गई। वाहन में करीब 25 लोग सवार थे।

यह घटना कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास की है। सेमहारा गांव के लोग जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। पुलिस की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

“पिकअप वाहन में कुल 25 लोग सवार थे। कुल 19 लोगों की मौत इस हादसे में हो गई है।13 लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि पांच घायल लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में 18 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।
अभिषेक पल्लव, एसपी, कवर्धा

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक

इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है. राष्ट्रपति ने ट़्वीट कर कहा, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं. घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.

bfb7861b 8f38 442e b610 0aab64f182c8 1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर कहा, छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है. इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.,

7f0899e0 2b81 40d6 a8ff 4e96d28fc1de 1

हादसे में इनकी हुई मौत


मिला बाई
टिंकू बाई
सिरदारी बाई
जामिया बाई
झगलो बाई
सिया बाई
किरण
पटोरिन बाई
धनईया बाई
शांति बाई सोनम
बिसमत बाई
लीलाबाई
परसदिया बाई
भारती क़
सुन्नी बाई
मदन सिंह
सभी मृतक सेमरहा गांव का निवासी थे.

Related posts

आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम, मुख्यमंत्री ने तुपकी चलाकर भगवान जगन्नाथ को दी प्रतीकात्मक सलामी

News Desk

मुख्यमंत्री श्री साय का दूसरा जनदर्शन 4 जुलाई को

Muskan Sharma

सम्मान, रोजगार और पक्का घर ने बदली तकदीर, आत्मनिर्भर जीवन की बनी प्रेरक कहानी

News Desk