cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

दोपहर में तेज बारिश, ग्राम सिंगारपुर में बिजली गिरने से दो बैलों की मौत

dbcl 1695303225650c463968936 21sepkawardha15

मौसमी सिस्टम के चलते गुरुवार को दोपहर 3 बजे तेज बारिश शुरू हुई, जो देर शाम 7 बजे तक जारी रही। बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। वहीं सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम सिंगारपुर में बिजली गिरने से दो बैलों की मौत हो गई।

नगर पंचायत बोड़ला क्षेत्र में सुबह से दोपहर तक चटक धूप थी। इसके चलते लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दोपहर 3 बजे से तेज बारिश होना शुरू हुई। बारिश से जहां गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाई। वहीं इससे किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। क्षेत्र में धान की फसलों को सिंचाई के लिए अब कृषि पंपों पर निर्भर रहना नहीं पड़ेगा। पर्याप्त बारिश से खेतों में पानी भरा हुआ है। वहीं कई जगहों पर खेतों में ज्यादा पानी भर जाने पर किसान मेढ़ काटकर पानी बाहर निकाल रहे हैं।

Related posts

8 कार्यों के लिए 1.99 करोड़ स्वीकृत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी

News Desk

नोएडा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर किडनैपिंग केस दर्ज: दुर्ग पुलिस ने बिना नोएडा पुलिस को सूचना दिए किया 9 सटोरियों को गिरफ्तार

BJP प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर मंथन अंतिम चरण में, तीन नए महामंत्री बनेंगे; महामंत्री पद के लिए नवीन मार्कंडेय और अखिलेश सोनी के नाम लगभग फाइनल

News Desk