cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

बाढ़ का पंचक: हरि नाला पुल के ऊपर 3 फीट पानी, तेज बहाव में भी आना-जाना कर रहे लोग

dbcl 1695300803650c3cc3a7924 21sepkawardha10

गुरुवार को तेज बारिश के चलते नदी- नालों का जलस्तर फिर बढ़ गया है। तेज बारिश के कारण गुरुवार को कवर्धा- बिलासपुर नेशनल हाइवे- 130(ए) दिनभर बंद रहा। हरि नाला के 3 फीट ऊपर पानी बह रहा था। इसके बावजूद दिनभर में सैकड़ों लोग जान जोखिम में डालकर घुटनों तक भरे पानी को पार करते दिखे।

खास बात यह है कि इस दौरान प्रशासन का रेस्क्यू टीम तैनात नहीं था। सीजन में यह पांचवी बार है, जब नाला ओवरफ्लो होने से हाइवे पर आवागमन बंद हो गया। गुरुवार सुबह से ही नाले का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया था, जो दोपहर तक पुलिया के 3 फीट ऊपर चढ़ गया। पूर्व में आई बाढ़ के कारण पुलिया के ऊपर बनी सड़क पर बड़े- बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे बाइक के पहिए डूब जाते हैं। गड्ढे के चलते यात्री बसों को नाले से पार करने पर रोक लगा दी गई। बैरिकेट लगाकर सड़क बंद कर दी गई है। इसके बावजूद बाइक सवार और राहगीर जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं।dbcl 1695300814650c3ccea17ba 21sepkawardha12

Related posts

बस्तर कांकेर : श्रीरामलला दर्शन के लिए जिले से 72 दर्शनार्थियों का दल हुआ रवाना

Muskan Sharma

डिप्टी CM के गृह जिले में अवैध मून बार सील:आबकारी विभाग की छापेमारी में संचालन शर्तों का उल्लंघन मिला, कवर्धा में एक्शन से हड़कंप

Muskan Sharma

राज्य सरकार के प्रयासों से श्रमिकों के जीवन में आ रहा है बदलाव

News Desk