cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के प्राधिकृत पत्रकारों को भी मिलेगी डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा

download

रायपुर/महासमुंद। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अब मतदान दिवस के कवरेज में शामिल प्राधिकृत पत्रकारों को भी पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्र) से वोट डालने की सुविधा प्रदान की जाएगी। आयोग ने गत दिवस अधिसूचना जारी कर आयोग द्वारा प्राधिकृत पत्रकारों के कार्य

को अत्यावश्यक सेवा श्रेणी में स्थान देकर यह सुविधा प्रदान की है। डाक मतपत्र से मतदान करने की यह सुविधा उन पत्रकारों को मिलेगी, जिन्हें निर्वाचन कार्य के कवरेज के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकार पत्र जारी किया गया हो। चुनाव कार्य के कवरेज में संलग्न पत्रकार को अपना प्राधिकार पत्र लगाकर पोस्टल बैलेट से मतदान करने के लिये आवेदन करना होगा। तय प्रक्रिया का पालन करने एवं प्राधिकार पत्र संलग्न करने पर संबंधित निर्वाचन अधिकारी प्राधिकृत पत्रकार को पोस्टल बैलेट जारी कर उनसे मतदान करायेंगे।


Related posts

छत्तीसगढ़: रेलवे में नौकरी के नाम पर युवक से लाखों की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

News Desk

दतिया में भाजपा का मिशन जीत, विरोध के बावजूद वार्ड, बूथ और जातीय समीकरणों के दम पर बढ़त की तैयारी

News Desk

बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन की उलटी गिनती शुरू, 20 नवंबर को नीतीश कुमार लेंगे 10वीं बार शपथ; प्रधानमंत्री मोदी भी रहेंगे मौजूद— देखें संभावित मंत्रियों की पूरी सूची

News Desk