cgdemandium.com
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

महिला आरक्षण बिल पर BJP कार्यालय में जश्न:पीएम ने महिलाओं के पैर छुए, आशीर्वाद लिया; कहा- आज हर नारी का आत्मविश्वास आसमान पर

4 51695349756 1695351835

महिला आरक्षण बिल पर BJP कार्यालय में जश्न:पीएम ने महिलाओं के पैर

महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थिति भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया और धन्यवाद दिया। भाजपा दफ्तर पहुंचते ही प्रधानमंत्री ने महिला कार्यकर्ताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं आज देश की हर माता-बहन और बेटी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल और परसों 20 और 21 सितंबर को हम सबने एक नया इतिहास बनते देखा है। हम सबका सौभाग्य है कि ये अवसर हमें मिला है। आने वाली हर पीढ़ी तक इस दिवस की और इस निर्णय की चर्चा होगी।’

सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के बाहर मौजूद हैं। वे गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर बिल के पास होने का जश्न मना रही हैं।

संसद के विशेष सत्र में पास हुआ बिल
केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया था। 20 सितंबर को लोकसभा में 7 घंटे की चर्चा के बाद यह बिल पास हो गया। इसके पक्ष में 454 और विरोध में 2 वोट पड़े। 21 सितंबर को बिल राज्यसभा में पेश हुआ। सदन में मौजूद सभी 214 सांसदों ने बिल का समर्थन किया और बिल पास हो गया।

अब ये बिल विधानसभाओं में भेजा जाएगा। 50% विधानसभाओं से पारित होने के बाद राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। उनके हस्ताक्षर से यह कानून बन जाएगा।

एक दिन पहले ही खत्म हुआ विशेष सत्र
22 सितंबर को खत्म होने वाल ये विशेष सत्र 21 सितंबर को राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल के पास होते ही खत्म हो गया। बिल के पास होने पर PM मोदी ने कहा- इस विधेयक के प्रति देश के सभी राजनीतिक दलों की सकारात्मक सोच होना, ये हमारे देश की नारी शक्‍ति को एक नई ऊर्जा देने वाली है।

विशेष सत्र के आखिरी और चौथे दिन महिला सांसदों ने पीएम मोदी के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।

Related posts

TISS ने बदला चीफ गेस्ट, CJI सूर्यकांत की जगह टाटा मेमोरियल के डायरेक्टर को न्योता; पहले टला था समारोह

News Desk

विज्ञापन केस में पतंजलि ने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी:कहा- ऐसे ऐड नहीं दिखाएंगे; कोर्ट ने रामदेव-बालकृष्ण को 2 अप्रैल को तलब किया है

Muskan Sharma

BRICS शिखर सम्मेलन में भारत की बड़ी कामयाबी, एकतरफा सैन्य कार्रवाई के खिलाफ बनी वैश्विक सहमति

News Desk