cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 25 अप्रैल तक बारिश का यलो अलर्ट: सभी जिलों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें हल्की बूदांबांदी के आसार हैं

WhatsApp Image 2024 04 22 at 12.58.40 PM

छत्तीसगढ़ में 25 अप्रैल तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूदांबांदी के आसार हैं। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। दक्षिण इलाके में नमी आने से ऐसा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों में आज से 15 जून तक छुट्टियों का ऐलान भी किया गया है।

रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में रविवार को लू जैसे हालात रहे। लेकिन शाम को मौसम बदल गया और अंधड़ चली। रविवार को सबसे अधिक तापमान 44.3 डिग्री तिल्दा में रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश के 6 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा।

छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।
छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।

6 जिलों में तापमान 40 डिग्री पार

प्रदेश के 6 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। दुर्ग में 42.6 डिग्री, रायपुर में 41.2 डिग्री, राजनांदगांव में 42 डिग्री, बिलासपुर मे 41.6 डिग्री, बीजापुर में 40.7 डिग्री दंतेवाड़ा में 40.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

आज यहां बारिश के आसार

रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बिलासपुर, पेंड्रा, रायगढ़, मुंगेली कोरबा, जांजगीर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, बस्तर, सुकमा, सरगुजा ,सूरजपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी और अंधड़ के आसार हैं।

कबीरधाम

WhatsApp Image 2024 04 22 at 12.58.56 PM

बस्तर संभाग के जिलों में बारिश

मौसम विभाग अनुसार रविवार को बस्तर के तोकापाल में 18 मिली मीटर और कोंडागांव के बड़ेराजपुर में 14.9 मिली मीटर बारिश हुई। इसके साथ ही जगदलपुर में 11. 8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। रविवार को जगदलपुर का पारा 37.5 डिग्री रहा।

शहरों का अधिकतम तापमान

शहरअधिकतम तापमानसामान्य से अंतर
रायपुर41.2 डिग्री+1 डिग्री
रायपुर (माना)40.6 डिग्री0 डिग्री
बिलासपुर41.6 डिग्री+1डिग्री
अंबिकापुर39.4 डिग्री+1 डिग्री
पेंड्रा40.4 डिग्री+2 डिग्री
दुर्ग42.6 डिग्री+ 2 डिग्री

Related posts

सरगुजा ओलंपिक के लिए सूरजपुर के 410 खिलाड़ी होंगे शामिल, जिला पंचायत सीईओ ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

News Desk

CM Sai In Neelkantheshwar Mahadev Temple: नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए CM विष्णु देव साय

News Desk

टाटावाही हत्या की न्यायिक जांच की मांग, ABVP ने किया प्रदर्शन

Muskan Sharma