cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

कांकेर मुठभेड़ की जांच के निर्देश, मारे गए थे 29 नक्सली

3682033 untitled 18 copy

कांकेर। कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे। मरने वाले नक्सलियों में 25 लाख का इनामी कमांडर शंकर राव और 10 लाख की इनामी महिला नक्सली ललिता भी शामिल थी।

वहीं अब इस मुठभेड़ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर के समें आने के बाद चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के हापाटोला-कलपर में हुई मुठभेड़ के जांच के आदेश दिए गए हैं।

कांकेर कलेक्टर ने मुठभेड़ की दण्डाधिकारी जांच के आदेश दिए हैं। इस आदेश के अनुसार पखांजूर एसडीएम मुठभेड़ की घटना की जांच करेंगे। कलेक्टर ने तीन सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जांच करने वाले अधिकारी को 11 बिंदुओं पर जांच कर प्रतिवेदन देना होगा।

Related posts

जीवन के लिए रक्तदान अनमोल है, जरूरतमंद को समय पर मिले रक्त-सीएमएचओ डॉ बीएल राज

 

Muskan Sharma

Gas Cylinder New Rules: LPG यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, गैस सिलेंडर खरीदने की प्रक्रिया में हो सकता है बदलाव

News Desk

भारत की मध्यस्थता कोशिशों की नीदरलैंड ने सराहना की, विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन ने जताया भरोसा

News Desk