cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

सरगुजा ओलंपिक के लिए सूरजपुर के 410 खिलाड़ी होंगे शामिल, जिला पंचायत सीईओ ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

1774011514 fb4c89bd631133700452


सूरजपुर | जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर द्वारा संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों को आज रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले ने खिलाड़ियों से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता 21 से 23 मार्च 2026 तक सरगुजा में आयोजित की जाएगी, जिसमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी संभाग स्तर पर सूरजपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में जिले से कुल 410 खिलाड़ी 12 विभिन्न खेल विधाओं में भाग लेंगे। जिला प्रशासन ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



Related posts

कथावाचक प्रदीप मिश्रा महाराज के शिव महापुराण कार्यक्रम में जेवरात चोरी, 5 महिलाएं और 1 पुरुष गिरफ्तार

Muskan Sharma

कवर्धा – डीजल से भरा टैंकर बीती रात अनियंत्रित होकर रानी सागर के पास पलटने से चालक की मौत,

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ के जनादेश परब में शामिल होने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा रायपुर पहुंचे

News Desk