cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के नाम से फर्जी Facebook आईडी बनाने वाला गिरफ्तार

3936523 rp

रायपुर। मुख्यमंत्री के नाम से फेसबुक में फर्जी ID बनाने वाला अलवर से गिरफ्तार हुआ है। मनोज कुमार साहू ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय (छ.ग.) के नाम एवं फोटो का दुरूपयोग कर फेसबुक में फर्जी आई.डी. बनाकर छवि धुमिल करने के उद्देश्य से फर्जी आई.डी. का संचालन किया जा रहा है। जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में भादवि. एवं आई.टी. एक्ट की धाराओं के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अनुराग झा (अ.पु.अ.), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाईन एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उक्त फर्जी आई.डी. का तकनीकी विश्लेषण करते हुए अज्ञात आरोपी की पहचान करने में सफलता प्राप्त हुई तथा अज्ञात आरोपी को राजस्थान के अलवर में लोकेट किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन कर टीम को राजस्थान के अलवर रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा अलवर पहुंचकर कर आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी साहूकार खान को पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया, कि आरोपी साहूकार खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

पुलिस टीम द्वारा अलवर के जिस क्षेत्र में रेड कार्यवाही की गई है, उस क्षेत्र के निवासी किसी भी विशिष्ठ/महत्वपूर्ण व्यक्तियों के फोटो एवं नाम का दुरूपयोग कर फेसबुक में फर्जी आई.डी. बनाकर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते है। जिस संबंध में राजस्थान में भी कई अपराध पंजीबद्ध है, ऐसे अन्य व्यक्तियों पर भी रायपुर पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी – साहूकार खान पिता घंटोली उम्र 40 साल निवासी कोटाखुर्द, थाना रामगढ़, जिला अलवर राजस्थान।

Related posts

गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: बस्तर पंडुम समापन समारोह में होंगे शामिल, नक्सल मुद्दे पर उच्च स्तरीय बैठक

News Desk

अवैध शराब कारोबारियों की बढ़ी मुश्किलें! आबकारी विभाग ने पूरे प्रदेश में चलाया सघन जांच अभियान

News Desk

100 साल पुराने DEO कार्यालय भवन का बदलेगा स्वरूप, दुर्ग में नवनिर्माण को मिली मंजूरी

News Desk