cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : बिल्डर को कर्मचारियों ने लगाया चूना, 54 लाख ठग लिए

3936689 untitled 45

बिलासपुर। नर्मदा नगर में रहने वाले एक बिल्डर को उनके ही कर्मचारी और उसकी महिला साथी ने बीमा पॉलिसी के नाम पर 54 लाख रुपये की धोखाधड़ी का शिकार बना दिया। सिविल लाइन थाने में बिल्डर की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।बिलासपुर के बिल्डर राकेश शर्मा ने अपने कर्मचारी यशवंत और उसकी महिला मित्र ममता बंजारे द्वारा की गई धोखाधड़ी की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है।

बिल्डर ने पुलिस को बताया कि यशवंत उनके लिए काम करता था और उसने ममता बंजारे से उनका परिचय कराया था। ममता ने राकेश शर्मा को निजी कंपनी की बीमा पॉलिसी लेने के लिए राजी किया। Also Read – छत्तीसगढ़ में 17 हजार संकटग्रस्त महिलाएं वन स्टॉप सेंटर से लाभान्वित यशवंत के भरोसे के कारण, राकेश ने 3 लाख 20 हजार रुपये की पॉलिसी खरीद ली। इसके बाद, ममता ने उन्हें अलग-अलग पॉलिसियों के लिए करीब 80 लाख रुपये तक की बीमा पॉलिसी लेने के लिए प्रेरित किया।

यशवंत ने इस बीच राकेश के इनकम टैक्स से संबंधित कार्य भी संभाला और ज्यादा टैक्स दिखाकर उनसे अतिरिक्त पैसे वसूले, लेकिन विभाग में कम रकम जमा की। कुछ समय बाद, राकेश शर्मा को संदेह हुआ और उन्होंने बीमा कंपनी के कार्यालय जाकर पॉलिसियों की जांच कराई। जांच में पाया गया कि उनकी बीमा पॉलिसियों की कुल लिमिट केवल 36 लाख रुपये है, जबकि बाकी रकम को ममता और यशवंत ने मिलकर गबन कर लिया। जब राकेश ने यशवंत से इस बारे में पूछताछ की, तो उसने काम पर आना बंद कर दिया। इसके बाद, राकेश शर्मा ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद यशवंत और ममता के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।

Related posts

आज खिल उठेंगे किसानों के चेहरे, खाते में भेजी जाएगी रकम

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए:शव समेत हथियार बरामद; बीजापुर में दोनों ओर से अब भी गोलीबारी जारी जगदलपुर2 घंटे पहले

Muskan Sharma

डॉक्टर गिरफ्तार हुआ बच्चियों से छेड़छाड़ मामले में, पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई

Muskan Sharma