cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: बस्तर पंडुम समापन समारोह में होंगे शामिल, नक्सल मुद्दे पर उच्च स्तरीय बैठक

गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: बस्तर पंडुम समापन समारोह में होंगे शामिल, नक्सल मुद्दे पर उच्च स्तरीय बैठक


रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 और 5 अप्रैल को दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान वे दंतेवाड़ा में आयोजित बस्तर पंडुम समापन समारोह में शामिल होंगे और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों व सुरक्षा एजेंसियों के साथ नक्सल समस्या पर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

बस्तर पंडुम समापन समारोह में होंगे शामिल

गृहमंत्री शाह 4 अप्रैल की देर शाम रायपुर पहुंचेंगे और अगले दिन बस्तर के लिए रवाना होंगे। 5 अप्रैल को वे दंतेवाड़ा में आयोजित बस्तर पंडुम समापन समारोह में शामिल होकर बस्तर की पारंपरिक संस्कृति से रूबरू होंगे। यह आयोजन क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है।

नक्सल मुद्दे पर अहम बैठक

इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह दंतेवाड़ा में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ नक्सल उन्मूलन पर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। बैठक में राज्य में नक्सल गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी और उन्मूलन के लिए नई रणनीतियों पर विचार होगा।



Related posts

सड़क पर मवेशी छोड़ना पड़ा महंगा, टैग स्कैन कर मालिकों पर FIR

News Desk

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

Muskan Sharma

कवर्धा: सब्जी लेकर जा रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, किसान और चालक गंभीर रूप से घायल, लाखों का नुकसान।

News Desk