cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

छत्तीसगढ़ में 20 IPS अफसरों के तबादले, नौ जिलों के एसपी बदले गए

छत्तीसगढ़ में 20 IPS अफसरों के तबादले, नौ जिलों के एसपी बदले गए


रायपुर। राज्य सरकार ने रविवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 20 अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में नौ जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, राजेश अग्रवाल को सरगुजा का नया एसपी नियुक्त किया गया है, वहीं विजय अग्रवाल को दुर्ग का एसपी बनाया गया है। भावना गुप्ता अब बलोदाबाजार-भाटापारा की कमान संभालेंगी।

इसके अलावा, सूरज सिंह को धमतरी, लक्ष्य शर्मा को खैरागढ़, आंजनेय वार्ष्णेय को सारंगढ़, योगेश पटेल को बालोद, एस. आर. भगत को गौरेला-पेंड्रा और विजय पांडे को जांजगीर का नया एसपी नियुक्त किया गया है।



Related posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की सौजन्य भेंट

News Desk

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने की घोषणा की

News Desk

अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामान्य भविष्य निधि लेखा 2025-26 प्रधान महालेखाकार की वेबसाइट पर उपलब्ध

News Desk