cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

कांग्रेस विधायक इंद्र साव के PSO ने सर्विस राइफल से की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस विधायक इंद्र साव के PSO ने सर्विस राइफल से की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी


बलौदाबाजार। भाटापारा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक इंद्र साव की सुरक्षा में तैनात पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) ने रविवार दोपहर आत्महत्या कर ली। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक PSO डिगेश्वर गागड़ा ने अपने सरकारी निवास की छत पर जाकर सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

सूचना मिलते ही भाटापारा शहर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना विधायक इंद्र साव के आवास के सामने स्थित PSO के सरकारी निवास की है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि सर्विस राइफल जब्त कर ली गई है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।



Related posts

हॉकी लीग में न्यायधानी नाइट्स का विजयी आगाज, राजधानी रॉयल्स को दी शिकस्त

News Desk

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शिक्षकों को किया सम्मानित, “मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह” आयोजित

Muskan Sharma

विदेशी छात्रों की याचिका को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने किया खारिज

Muskan Sharma