cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

जिला प्रशासन के त्वरित कार्यवाही से शत्रुघ्न को मिली अनुकंपा नियुक्ति

img 7142 1

जिला प्रशासन के त्वरित कार्यवाही से शत्रुघ्न को मिली अनुकंपा नियुक्ति

जनपद पंचायत शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत भुनेश्वरपुर में पदस्थ पंचायत सचिव स्वर्गीय श्री शिवप्रसाद का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण, मृत्यु उपरांत उनके आश्रित पुत्र शत्रुधन नागेश के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदक द्वारा सभी वांछित दस्तावेज प्रस्तुत किये गये थे। जैसे ही आवेदन जिला प्रशासन के संज्ञान में आया तो कलेक्टर रिमिजियुस एक्का द्वारा इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये जिला पंचायत सीईओ रेना जमील को आवेदन अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। इसके साथ ही पात्र आवेदक को शीघ्र अनुकंपा के तहत योग्यता अनुरूप पद देने के लिए निर्देशित किया गया। आश्रित पुत्र को शीघ्र पद प्राप्त हो इसके लिये जिला पंचायत सीईओ द्वारा निर्देशों का पालन किया गया और अनुकंपा नियुक्ति की कार्यवाही पूर्ण किया गया, जो जिला प्रशासन के संवेदनशील कार्यशैली का परिचायक है। श्री शत्रुघ्न नागेश की पदस्थापना ग्राम पंचायत सचिव के पद पर 03 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर की गई है।

Related posts

भारत के पहले निजी कक्षीय प्रक्षेपण यान विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री साय ने स्काईरूट एयरोस्पेस को दी शुभकामनाएं

News Desk

स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम, मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन, मरीजों को मिलेगा निजी अस्पताल जैसा इलाज

News Desk

धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, भगवत कथा का किया श्रवण

Muskan Sharma