cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

भारत के पहले निजी कक्षीय प्रक्षेपण यान विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री साय ने स्काईरूट एयरोस्पेस को दी शुभकामनाएं

ahe 01 14


रायपुर 

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित भारत के पहले निजी कक्षीय प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसे देश के अंतरिक्ष इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए व्यापक सुधारों और निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन की नीतियों के फलस्वरूप आज भारत वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में नई पहचान बना रहा है। विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण इसी परिवर्तनकारी सोच का परिणाम है।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि भारत को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।



Related posts

प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु 2 अगस्त से रायपुर में होगी काउंसलिंग

Muskan Sharma

जल शृंगार: लालपुर में स्टॉपडैम ओवरफ्लो, धूप में मोतियों की लड़ी की तरह चमक रहीं पानी की बूंदें

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ में स्थानीय अवकाश में बदलाव, अब इस दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, देखें नया आदेश

News Desk