cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

मानव तस्करी के संदेह में रेलवे प्लेटफार्म में बैठी 16 लड़कियों को आरपीएफ ने किया सखी सेंटर के हवाले, सभी युवतियां कवर्धा जिले की रहने वाली

CGD0110072 20240611120951 001 th1

राजनांदगांव। बीती रात राजनांदगांव शहर के रेलवे प्लेटफार्म मे असहज रुप से बैठी हुए 16 युवतिया आरपीएफ को मिली है। इन सभी युवतियो का उम्र 22 से 23 वर्ष के बीच बताई गई है। बीती रात लगभग 9 बजे के आस पास अपने रुटिन चेकिंग के आरपीएफ टीम रेलवे प्लेट फार्म पर निकली थी इस दौरान उन्हे 16 युवतिया असहज रुप से बैठे हुए ट्रेन का इंतजार करते नजर आई। आरपीएफ के पुछताछ मे इन 16 लडकियो ने संतुष्ट जवाब नही दे पाई है। कुछ लडकियो का कहना था कि वे काम करने तमिलनाडू जा रही और कुछ लडकियो का कहना था कि वे बैंगलूर जा रही है, उनका ट्रेन 12 बजे का है। ऐसे मे संतोष जनक जवाब न मिलने पर लडकियो को आरपीएफ ने उचित संरक्षण के लिए महिला बाल विकास विभाग व्दारा संचालित सखी सेंटर को सौपा है।

 

 ये सभी युवतियां कवर्धा जिले के अलग अलग गांव की रहने वाली है । इन लडकियो को लाने वाले लडके का कोई क्रिमिनल रिकार्ड न होने से छोड दिया गया है । बहरहाल इस मामले मे मानव तस्करी से इंकार नही किया जा सकता – गायत्री साहू, केन्द्र प्रशासक सखी सेंटर

Related posts

खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में गंभीरता से हो रहे काम, उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए इस साल 100 करोड़ का प्रावधान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

News Desk

CG में महिला चोर गैंग पर शिकंजा, नागपुर की 7 महिलाएं गिरफ्तार; मंदिरों में गहने-पर्स करती थीं पार

News Desk

आरक्षण नीति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्मांतरण के लाभ पर रोक

News Desk