cgdemandium.com
छत्तीसगढ़विविध ख़बरें

मुखबिरी के शक में 2 ग्रामीणों की हत्या:नक्सलियों ने सुकमा में जनअदालकर लगाकर मार डाला;प्रेस नोट में दी पुलिस से दूर रहने की चेतावनी

1286493

छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा पर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी। माओवादियों ने इन्हें जन अदालत लगाकर मार डाला, जबकि 2 ग्रामीणों को धमकी दी गई है कि वे पुलिस का साथ छोड़ दें, नहीं तो अंजाम मौत होगी। नक्सलियों की पामेड़ एरिया कमेटी ने प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी है।

नक्सलियों ने लिखा है कि सुकमा-बीजापुर के बॉर्डर पर स्थित कायर दुल्लेड़ गांव में पुलिस ने कैंप स्थापित किया है। ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। प्रेस नोट में लिखा है- इसी गांव के रहने वाले 2 युवक सोढ़ी उंगा और माड़वी नंदा भी पुलिस के मुखबिर बनकर काम कर रहे थे। ग्रामीणों को पिटवाने, मुर्गी-मछली पुलिस वालों को देने, कैंप से सीधा संपर्क रखने और उन्हें समाचार पहुंचाने का काम करते थे।

Related posts

DGP और CS की राज्यपाल रमेन डेका ने ली बैठक

Muskan Sharma

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन : सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प

News Desk

बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 810 परीक्षार्थी

Muskan Sharma