cgdemandium.com
जीवन मंत्रराष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का किया आग्रह

3783546 untitled 14 copy

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देशवासियों से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने यह भी कहा कि योग से हमें असीम शांति प्राप्‍त होती है, जिससे हम जीवन की चुनौतियों का सामना शांति और धैर्य के साथ कर सकते हैं।

आने वाले योग दिवस को ध्‍यान में रखते हुए श्री मोदी ने वीडियो का एक सेट भी साझा किया, जो विभिन्न आसनों और उनके लाभों के बारे में हमारा मार्गदर्शन करता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट की एक श्रृंखला में कहा;

“अब से दस दिन बाद, दुनिया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगी, जो एकता और सद्भाव का समारोह मनाने वाली एक शाश्वत पद्धति है। योग ने सांस्कृतिक और भौगोलिक सीमाओं को पार कर लिया है और इसने समग्र कल्याण की तलाश में विश्‍व के लाखों लोगों को एकजुट किया है।”

“इस वर्ष के योग दिवस के नजदीक आते ही, योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने और दूसरों को भी इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना ज़रूरी है। योग से हमें असीम शांति प्राप्‍त होती है, जिससे हम जीवन की चुनौतियों का सामना शांति और धैर्य के साथ कर सकते हैं।

“योग दिवस नज़दीक आ रहा है, इसलिए मैं कुछ वीडियो शेयर कर रहा हूँ, जो विभिन्न आसनों और उनके लाभों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। मैं आशा करता हूं कि यह आप सभी को नियमित रूप से योग का अभ्यास करने के लिए प्रेरित करेगा।”

 

Related posts

24 और 25 मार्च को रहेगी फाल्गुन पूर्णिमा:प्रहलाद के साथ ही कामदेव और बसंत ऋतु से जुड़ी है होली की मान्यता, नई फसल के आने पर मनाते हैं उत्सव

Muskan Sharma

Red Sea में भारत की बड़ी कार्रवाई, हूती हमले के बाद नौसेना एक्टिव; INS आदित्य-त्रिशूल ने संभाली कमान

News Desk

अब LPG के लिए नहीं करना होगा इंतजार, सुबह बुकिंग के 3 घंटे में घर पहुंचेगा सिलेंडर

News Desk