cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

कोल कारोबारियों की रिमांड आज खत्म, EOW आज रायपुर कोर्ट में करेगी पेश

3804695 untitled 12 copy

रायपुर। कोयला लेवी वसूली के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) EOW की टीम ने कोरबा के कोल कारोबारी coal trader दो भाई हेमंत और चन्द्रप्रकाश जायसवाल ऊर्फ संजय को रिमांड के बाद आज 20 जून को कोर्ट में पेश करेगी। दोनों से पूछताछ के बाद पांच अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर रिमांड में लिया गया है। सभी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है। ईओडब्ल्यू दाेनों की रिमांड बढ़ाने की तैयारी में है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में कोल परिवहन के नाम पर 540 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया था। कोल परिवहन के नाम पर हुए अवैध कोल लेवी मामले में ईडी ने पहले ही कोरबा की पूर्व कलेक्टर रानू साहू समेत कुछ आइएएस अफसरों के साथ ही पूर्व सीएम की उप-सचिव सौम्या चौरसिया और कोयला कारोबारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वर्तमान में कोल लेवी घोटाले की जांच ईओडब्लू कर रही है।

Related posts

महिला SDM पर हो सकती है कार्रवाई, कलेक्टर के आदेश का किया उल्लंधन

Muskan Sharma

बुध गोचर से चमकेगी किस्मत, इन पांच राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

News Desk

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: युवाओं की होगी परीक्षा शुल्क वापसी, व्यापारियों को टैक्स में राहत, नवा रायपुर में NIFT कैम्पस को मंजूरी

News Desk