cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने की किसानों के साथ नाइंसाफी उप मुख्यमंत्री अरुण साव

3805282 untitled 32 copy

रायपुर । केंद्र सरकार द्वारा धान की एमएसपी में वृद्धि किए जाने के बाद क्या छत्तीसगढ़ में भी मूल्य वृद्धि होगी? उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया है. केंद्र सरकार तरक्की और बेहतरी के लिए कार्य कर रही है. केंद्र सरकार Central government का निर्णय किसानों के हित में है.  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इसके साथ धान के एमएसपी MSP पर कांग्रेस के बयान पर कहा कि देश-प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को जवाब दे दिया है. जब इनकी सरकार थी, तब किसानों के साथ कैसी नाइंसाफी हुई. राज्य में जब कांग्रेस की सरकार थी, किसानों की दुर्दशा कैसी थी, सबको पता है. Chhattisgarh वहीं हार की समीक्षा के लिए कांग्रेस के समीक्षा टीम का गठन किए जाने पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक नेतृत्व विहीन और एक परिवार के हित के लिए काम करने वाली पार्टी है. कांग्रेस का अपना अंदरुनी काम है. समीक्षा करें, जो करना है करे, कांग्रेस पार्टी नेतृत्व विहीन है. कांग्रेस केवल एक परिवार के पार्टी बनकर रह गई है.

Related posts

तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, मंत्री टंक राम वर्मा बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी

News Desk

राजस्व पखवाड़ा के पहले दिन किसानों और ग्रामीणों से 479 आवेदन मिले 309 आवेदनों का हुआ निराकरण

Muskan Sharma

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले को 122 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो की दी सौगात

News Desk