cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़समाचारस्थानीय समाचार

जशपुर में ऑपरेशन शंखनाद: 43 वाहनों को किया राजसात, कलेक्टर और एसपी ने की प्रेस वार्ता

जशपुर में ऑपरेशन शंखनाद: 43 वाहनों को राजसात, कलेक्टर और एसपी ने की प्रेस वार्ता

जशपुर। जशपुर जिले में गौतस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद की सफलता के बाद, 43 वाहनों को राजसात करने की कार्रवाई की गई है। इस अवसर पर जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने लोदाम थाना में एक संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

एसपी शशिमोहन सिंह ने भविष्य में भी तेजी से गौतस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात की। वहीं, कलेक्टर डॉ. मित्तल ने उक्त कार्यवाही में मिली सफलता पर पुलिस टीम को बधाई दी और बताया कि यह अभियान गौतस्करों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।

ज्ञात हो कि जशपुर जिले में गौतस्करों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस संदर्भ में, छत्तीसगढ़ से झारखंड की ओर अवैध रूप से ले जाए जा रहे 10 प्रकरणों में 13 मवेशी वाहनों पर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 के तहत राजसात की कार्यवाही की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनवरी 2024 से अब तक कुल 36 प्रकरणों में 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 431 गौवंशों को तस्करी से बचाया गया। इस दौरान कुल 26 वाहन भी जप्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2 से 2.5 करोड़ रुपये है। ऑपरेशन शंखनाद के तहत 07 अगस्त 2024 को चलाए गए अभियान में 10 तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 67 गौवंशों को मुक्त कराया गया।

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि पुलिस प्रशासन की इस सफल कार्यवाही से गौतस्करों पर कड़ा संदेश भेजा गया है और गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह की कार्यवाही जारी रखने का आश्वासन दिया।

 

Related posts

छत्तीसगढ़ में बुधवार को होगा साय मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए चेहरों को मिलेगा मौका; गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल के नाम लगभग तय

News Desk

शिक्षा से बदली तकदीर: जावंगा एजुकेशन सिटी के जनजातीय बच्चों ने NEET से IIT-NIT और ग्लोबल कंपनियों तक रचा नया अध्याय

News Desk

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंकी पॉक्स के खिलाफ जागरूकता शिविर लगाने का दिया निर्देश

Muskan Sharma