cgdemandium.com
छत्तीसगढ़जनमंचसमाचार

छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया चेतावनी

छत्तीसगढ़ में मूसलधार बारिश का अलर्ट: 14 जिलों में भारी वर्षा की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां फिर से तेज हो गई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मानसून की गतिविधियों में कमी आई थी, लेकिन अब यह फिर से सक्रिय हो गया है।

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, जांजगीर, मुंगेली, रायगढ़, बलरामपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोरिया, और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के कारण सड़कें और अन्य सार्वजनिक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

22 अगस्त की सुबह से ही छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर में भी पिछले रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस हफ्ते नए मौसम सिस्टम के बनने से समुद्र से नमी की मात्रा बढ़ गई है, जिसके कारण प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। बीते कुछ दिनों की गर्मी और उमस के बाद बारिश से राहत मिली है।

छत्तीसगढ़ में इस बार औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से लेकर 21 अगस्त तक, प्रदेश में कुल 855.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से तीन प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 829.9 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 856 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

 

Related posts

कवर्धा में डाकघर भवन निर्माण के राशि स्वीकृत, सांसद संतोष पाण्डेय ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय संचार मंत्री का जताया आभार

News Desk

Chhattisgarh News: मोहला-मानपुर में दो बार पुलिस बैरिकेड तोड़कर भागा ट्रक, हादसे में मासूम की मौत

News Desk

महतारी वंदन योजना..20 रुपए लेकर मैरिज सर्टिफिकेट पर साइन:दुर्ग में महिला पार्षद का वीडियो आया था सामने; MIC सदस्यता समाप्त

Muskan Sharma