गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है, जिसमें 54 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि इस ट्रांसफर में 13 हेड कांस्टेबल और 41 आरक्षक शामिल हैं। आदेश एसपी अमित तुकाराम काम्बले द्वारा जारी किया गया है, जिन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया।


