cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

एक कदम स्वदेशी की ओर — वी सावरकर भवन कवर्धा में 16 से 18 अक्टूबर तक “बिहान स्वदेशी बाजार” का आयोजन

photo output 1 2


Advertisement

कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर “बिहान स्वदेशी बाजार” का आयोजन 16 से 18 अक्टूबर 2025 तक वीर सावरकर भवन, कवर्धा में किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय आयोजन में बिहान मिशन से जुड़े स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्वदेशी एवं घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी।

स्वदेशी बाजार में ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित मिट्टी की मूर्तियाँ, दीये, बांस उत्पाद, घरेलू मसाले (हल्दी, मिर्च, धनिया), आचार, पापड़-बड़ी, नमकीन, कुकीज़, ऑर्गेनिक गुड़, कोदो-कुटकी, ब्लैक राइस समेत अनेक पारंपरिक व जैविक वस्तुएँ उपलब्ध रहेंगी। इन उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देना और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम के माध्यम से “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का संदेश दिया जा रहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को प्रोत्साहन मिल सके। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह पहल एक प्रेरणादायी कदम साबित होगी।

जनसमुदाय से अपील

आयोजक मंडल ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि वे बड़ी संख्या में “बिहान स्वदेशी बाजार” में शामिल होकर स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी करें और बिहान की दीदियों के आत्मनिर्भरता अभियान को समर्थन दें।

Advertisement



Related posts

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के पहल पर पेराई सीजन वर्ष 2023-24 के सभी गन्ना किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान जारी

Muskan Sharma

दुर्ग संभागायुक्त राठौर ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तैयारियों का लिया जायजा, जिले के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

Muskan Sharma

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई तिरंगा शपथ

Muskan Sharma