cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

रवि सिंह राजपूत बने सनातन शक्ति संघ (भारत) के प्रदेश उपाध्यक्ष, समर्थकों और संघ पदाधिकारियों ने दी बधाई

रवि सिंह राजपूत बने सनातन शक्ति संघ (भारत) के प्रदेश उपाध्यक्ष, समर्थकों और संघ पदाधिकारियों ने दी बधाई


रायपुर। रवि सिंह राजपूत को सनातन शक्ति संघ (भारत) का छत्तीसगढ़ राज्य का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष शरद शर्मा द्वारा की गई है। उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सभी ने रवि सिंह को शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दीं।

रवि सिंह राजपूत ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे खरे उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष शरद शर्मा ने कहा कि रवि सिंह राजपूत के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और छत्तीसगढ़ में संघ की गतिविधियां और भी मजबूत होंगी। संगठन के कई अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

रवि सिंह राजपूत बने सनातन शक्ति संघ (भारत) के प्रदेश उपाध्यक्ष, समर्थकों और संघ पदाधिकारियों ने दी बधाई



Related posts

कवर्धा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की दिव्यांगजनों को स्कूटियां वितरित

Muskan Sharma

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विधायक कार्यालय में क्षेत्र के लोगो से मुलाकात कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए

Muskan Sharma

कबीरधाम में शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ के जिला एवं ब्लॉक संगठनों में नव-नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा

Muskan Sharma