cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

10 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुप्रतीक्षित महतारी वंदन योजना की पहली किस्त की राशि करेंगे वितरण

IMAGE 1709881302

रायपुर। राज्य सरकार की बहुप्रतीक्षित महतारी वंदन योजना की पहली किस्त की राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 मार्च को दोपहर 2 बजे वर्चुअल कार्यक्रम के तहत वितरण करेंगे। महतारी वंदन योजना का आयोजन विकासखण्ड के अलावा नगरीय निकाय में भी किया जाएगा। बता दें यह आयोजन प्रदेश के सभी 146 विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में होने जा रहा। राज्यस्तर कार्यक्रम रायपुर के विज्ञान महाविद्यालय, मैदान में आयोजित है।

प्रदेश के 70 लाख विवाहित महिलाओं के खाते में योजना की प्रथम क़िस्त की राशि 700 करोड़ रुपए डाले जांएगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के लाखो महिलाओं के जीवन में एक नया उजियारा लाने का प्रयास किया है। महतारी वन्दन योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होगी वहीं इस राशि से स्वास्थ्य, घरेलू खर्च, बच्चों के शिक्षा जैसे कार्यों में भी उपयोग कर सकेंगी।

Related posts

विधानसभा में गरमाया मानसून सत्र: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने CSR खर्च पर उठाए सवाल, अजय चंद्राकर-देवेंद्र यादव के बीच तीखी बहस; रेत खनन और जल मिशन पर विपक्ष ने किया वॉकआउट

News Desk

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक कार हादसा, एडमिशन से लौट रहे परिवार की कार बनी आग का गोला, 6 की मौत

News Desk

रायपुर साहित्य उत्सव का भव्य शुभारंभ आज : राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश होंगे मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

News Desk