cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाजीवन मंत्र

महाशिवरात्रि पर उमड़ी आस्था, मंदिरों में भक्तों की भीड़ विधि-विधान से श्रद्धालुओं ने की महादेव की पूजा-अर्चना

1200 675 20933788 thumbnail 16x9 kj

कवर्धा, अंकिता शर्मा | देशभर में आज (8 मार्च) को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कबीरधाम जिले की धर्म नगरी कवर्धा में सुबह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। वहीं भोरमदेव और बुढा महादेव सहित सभी शिव मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं।

WhatsApp Image 2024 03 08 at 5.13.33 PM

अनुमान जताया जा रहा है कि पचास हजार से ज्यादा श्रद्धालु आज दर्शन के लिए भोरमदेव पहुंचेंगे। यहां श्रद्धालुओं की तेजी से बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की है। मंदिर परिसर के अलग-अलग पॉइंट पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

orig dbcl167671751163f0adc7168db18februarykawardha19 1676748236

11वीं शताब्दी में बना है भोरमदेव मंदिर

11वीं शताब्दी में बना यह प्राचीन मंदिर आज भी मजबूती के साथ खड़ा है। इसकी बनावट दूसरे मंदिरों से अलग है। इसकी कलाकृति और प्राकृतिक सुंदरता लोगों को आकर्षित कर लेती है। यह मंदिर 7 से 11वीं शताब्दी तक की अवधि में बनाया गया था। यहां मंदिर में खजुराहो मंदिर की झलक दिखाई देती है, इसलिए इस मंदिर को ‘छत्तीसगढ़ का खजुराहो’ भी कहा जाता है।

WhatsApp Image 2024 03 08 at 4.54.30 PM

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

वहीं महाशिवरात्रि पर्व पर दर्शन व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसमें पार्किंग की व्यवस्था और श्रद्धालुओं को किस तरह से कम समय में दर्शन हो सके इसका इंतजाम किया गया है।

Related posts

सेवा सहकारी समिति के नवनियुक्त अध्यक्षों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का किया भव्य स्वागत, खुमरी पहनाकर नांगर व लाठी की भेंट

News Desk

सीएम विष्णुदेव साय का अपमान: आदिवासी समाज का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी की मांग

News Desk

रसरंग में मुसाफ़िर हूं यारो:मुन्स्यारी: यहां बिता सकते हैं शांति और सुकून के पल

Muskan Sharma