cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

सांसद संतोष पांडेय बिहार में कर रहे हैं धुआंधार चुनाव प्रचार

photo output 1 3 scaled


Advertisement

भ्रमण कर देखा विश्व का सबसे बड़ा निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर

कवर्धा । राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय इन दिनों पार्टी हाईकमान के निर्देश पर बिहार विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है, जहां वे भाजपा एवं एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में लगातार धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

सांसद पांडेय अपने प्रभार क्षेत्र में लगातार बैठकें, जनसभाएं और जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उन्होंने भाजपा एवं एनडीए सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाया। अपने दौरे के दौरान वे मोतिहारी जिले के नारायणपुर, केसरिया, चकिया, संग्रामपुर सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं से मिले और चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

चुनावी व्यस्तता के बीच सांसद पांडेय ने पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के कैथवलिया गांव के समीप निर्माणाधीन विश्व के सबसे बड़े और भव्य “विराट रामायण मंदिर” का भ्रमण किया। उन्होंने मंदिर के विशाल स्वरूप और प्रगतिशील निर्माण कार्यों का अवलोकन किया।

सांसद पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि “विराट रामायण मंदिर केवल एक भवन नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के जीवन-चरित्र और भारतीय संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। यह मंदिर भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को विश्व पटल पर नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएगा।”

जानकारी के अनुसार, विराट रामायण मंदिर लगभग 3.76 लाख वर्गफुट क्षेत्र में फैला होगा। इसकी लंबाई 1080 फुट, चौड़ाई 540 फुट और मुख्य शिखर की ऊँचाई 270 फुट होगी। यह मंदिर 12 भव्य शिखरों से सुशोभित रहेगा। परिसर में 33 फुट ऊँचा, 33 फुट चौड़ा और 210 मीट्रिक टन वजनी सहस्रलिंगम स्थापित किया जाएगा, जो भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।

Advertisement



Related posts

गृहमंत्री विजय शर्मा ने दीपक बैज को पहले तथ्यों को परखने की दे दी सलाह

Muskan Sharma

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कबीरधाम में प्रस्तावित मेडिकल कालेज के स्थल और भवन निर्माण के ड्राइंग-डिजाइन का किया अवलोकन

Muskan Sharma

रानीदहरा वॉटरफॉल में बहने से एक की मौत, एक लापता, रेस्क्यू जारी

News Desk