cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

रानीदहरा वॉटरफॉल में बहने से एक की मौत, एक लापता, रेस्क्यू जारी

IMG 20250720 WA0050


Advertisement

कवर्धा। जिले के मशहूर पर्यटन स्थल रानीदहरा जलप्रपात में रविवार को अचानक तेज बारिश के बाद बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, झरने के पास घूमने आए तीन युवक पानी के तेज बहाव में बह गए।

इस हादसे में मुंगेली निवासी नरेंद्र पाल सिंह (45 वर्ष) की मौत हो गई है। उनका शव करीब तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया। वहीं एक युवक को समय रहते ग्रामीणों ने बचा लिया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

तीसरा युवक अब भी लापता है। बताया जा रहा है कि वह मुंगेली से घूमने आई 30 लोगों की टीम का हिस्सा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वो झरने के ऊपरी हिस्से की ओर गया था और उसके बाद से नजर नहीं आया।

हादसे की खबर मिलते ही बोड़ला थाना पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया। लेकिन अंधेरा होने की वजह से सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। लापता युवक की तलाश अब सुबह फिर से शुरू की जाएगी।

FB IMG 1752862947176



Related posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से पंडरिया के विकास कार्यों का कर रहे लोकार्पण, नारी सम्मान समारोह में भी हो रहे शामिल, देखें LIVE

News Desk

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के आर्थिक उन्नति और प्रगति का बना रहा है एक मजबूत आधार-सांसद संतोष पाण्डेय

Muskan Sharma

कबीरधाम जिले के 402 मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग के लिए सीसी कैमरे लागने की तैयारी पूरी

Muskan Sharma