दुर्ग । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज भिलाई में योग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की भिलाई इकाई द्वारा आयोजित इस योग उत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर योग का अभ्यास किया। योग गुरु द्वारा लोगों को अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार व कपालभाति सहित अनेक तरह के योगों का अभ्यास करवाया। साथ ही योग के महत्व के बारे में जानकारी भी दी। योग उत्सव में दुर्ग के सांसद विजय बघेल भी मुख्य रूप से शामिल हुए और योगाभ्यास किया। मीडिया से चर्चा में विजय बघेल ने योग से तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए संकल्प लेने की बात कही। वहीं योग उत्सव की संयोजिका ब्रह्माकुमारी आशा बहन ने बताया कि लोगों को योग से जोड़ने तथा उन्हें निरोग बनाए रखने के मकसद से यह आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारी आशा बहन जी योग उत्सव में शामिल होने आए अन्य अतिथियों ने कहा कि वे नियमित रुप से योग अभ्यास करते हैं और योग्य बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के साथ ही अन्य कार्यों में सफलता के लिए भी सहायक है। गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रति वर्ष 21 जून को मनाया जाता है।
Muskan Sharma
cgdemandium.com बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए रहिये हमारे साथ..
cgdemandium.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VaigAQIInlqOSeIBON3G
