cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़विविध ख़बरेंसमाचारसमाचार और कार्यक्रमसमारोह और आयोजनसरकारी कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण

922dd813 96e6 464c 802e 564ae03cbc6d 1

कवर्धा । स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल जिला मुख्यालय कवर्धा के आचार्यपंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण कर करेंगे। श्री अग्रवाल परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। कार्यक्रम में हर्ष फायर और मार्च पास्ट के बाद शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह में पुरस्कार वितरण के बाद मुख्य अतिथि प्रस्थान करेंगे।

 

Related posts

ग्राम उमरिया के शिविर में 383 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

Muskan Sharma

नगर सेना के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 30 मई तक

News Desk

बस्तर को राहत पैकेज दिलाने की मांग तेज, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने CM साय-केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

News Desk