cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

कवर्धा में आज अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, सुरेन्द्र दुबे सहित देश के कई प्रख्यात कवि करेंगे कविता पाठ

कवर्धा में आज अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, सुरेन्द्र दुबे सहित देश के कई प्रख्यात कवि करेंगे कविता पाठ


कवर्धा। शहर में आज रात गाँधी मैदान में भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह है। सम्मेलन का शुभारंभ शाम 7 बजे होगा, जिसमें देश के कई प्रख्यात कवि अपनी प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय और पंडरिया विधायक भावना बोहरा होंगे। यह आयोजन साहित्य और संस्कृति प्रेमियों के लिए एक यादगार अवसर साबित होगा।

इस कवि सम्मेलन में पद्मश्री सम्मानित प्रसिद्ध कवि डॉ. सुरेन्द्र दुबे मुख्य आकर्षण होंगे। उनकी ओजस्वी और हास्य रस से भरपूर कविताएं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। इनके अलावा भुवन मोहनी, राम भदावर, हास्य-व्यंग्य कवि दीपक दनादन, अमित शुक्ला, एकाग्र शर्मा और अभिषेक पाण्डेय जैसे देश के जाने-माने कवि अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे। गाँधी मैदान में आयोजित इस सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंच सजावट, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों का विशेष ध्यान रखा गया है।

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

तैयारी : धर्मसभा व संगोष्ठी का आयोजन, रणवीरपुर में 10 और 11 को होगी विशाल धर्मसभा

छत्तीसगढ़ में नई नक्सल पुनर्वास नीति लागू, आत्मसमर्पण करने वालों को मिलेगा सुरक्षित भविष्य

News Desk

कवर्धा में दर्दनाक सड़क हादसा, नाले में गिरने से दो की मौत

News Desk