cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)सहसपुर लोहारा

तैयारी : धर्मसभा व संगोष्ठी का आयोजन, रणवीरपुर में 10 और 11 को होगी विशाल धर्मसभा

dbcl167551963963de6697e99234febkawardha7 1675534424

ग्राम रणवीरपुर में 10 व 11 फरवरी को विशाल धर्मसभा व संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। गोवर्धन मठ जगन्नाथपुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती धर्मसभा को संबाेधित करेंगे। वे करीब 7 साल बाद कबीरधाम पहुंचने वाले हैं। धर्मसभा को लेकर तैयारियां की जा रही है।

कार्यक्रम की आयोजिका भावना बोहरा ने बताया कि 9 फरवरी की शाम शंकराचार्य जी का आगमन होगा। 10 फरवरी की सुबह 11.30 बजे स्कूल ग्राउंड बाजार चौक रणवीरपुर में विशाल धर्मसभा होगी। 11 फरवरी सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रणवीरपुर में ही सत्संग, संगोष्ठी और दीक्षा कार्यक्रम होगा। भावना ने बताया कि शंकराचार्य जी के आगमन को लेकर पूरे कबीरधाम की जनता, धर्मप्रेमी एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह है।

Related posts

सांसद संतोष पाण्डेय और कवर्धा भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक साहू ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए ओडिशा में झोंकी ताकत, BJP प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंपर्क

Muskan Sharma

डाक मतपत्र, ईडीसी एवं ईटीपीबीएस से मताधिकार का प्रयोग कराने के संबंध में अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Muskan Sharma

वन्य प्राणियों के अवैध व्यापारियों पर वन विभाग ने कसा शिकंजा

Muskan Sharma