दुर्ग durg news। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकारी धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर अस्पताल परिसर से हटाए जाएंगे। उनकी जगह प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। वहां लोगों को कम से कम दाम में जेनरिक दवाएं मिलेंगी। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर से महतारी वंदन योजना के फार्म भरे जाएंगे।
