cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

AI Summit Youth Congress Protest: AI समिट हंगामा…यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन… पीयूष गोयल का पलटवार

urksh 11


राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद यह मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश आगे बढ़ता है तो कुछ लोगों को तकलीफ होती है। गोयल ने कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में व्यवधान डालना देश की प्रगति को रोकने की कोशिश है।

पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने भारत मंडपम में हुए प्रदर्शन को कांग्रेस का अहंकार और खीझ बताया। गोयल ने कहा कि सरकार पर हमला करने के लिए भारत को अपमानित करना विपक्ष का ‘आइडिया ऑफ अपोजिशन’ नहीं हो सकता।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हाल में हुए ट्रेड डील को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है ताकि भारत के विकास को बाधित किया जा सके। गोयल के अनुसार, एआई समिट जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शर्टलेस प्रदर्शन करना देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान है और यह विपक्ष में विजन की कमी को दर्शाता है।

फिलहाल, इस घटना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है और दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।



Related posts

रायपुर और बिलासपुर में तेज गर्मी, तापमान 37 ​डिग्री के पार

Muskan Sharma

किसानों को समय पर उपलब्ध हो रही खाद, सभी समितियों में वितरण व्यवस्था सुचारू

News Desk

55वीं GST काउंसिल बैठक: चेंबर के व्यापारी, राज्य GST आयुक्त से मांग रहे हैं राहत, क्या बदलेंगे नियम?

News Desk