cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

लोकसभा निर्वाचन 2024 : कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत् वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का किया गया सम्मान

InShot 20240328 185032944



वृद्धाश्रम में बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने दिया संदेश

कवर्धा,  लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज कलेक्टर  जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत वृद्धाआश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को तिलक लागकर एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री महोबे ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को लोकतंत्र में मताधिकार प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, उपसंचालक पंचायत  राज तिवारी सहित वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इसके साथ आसपास के सभी नागरिकों को इसके लिए जागरूक करना चाहिए। कलेक्टर श्री महोबे ने जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं है, अपितु एक जिम्मेदार नागरिक होने के साथ मतदान करना हमारा मूल कर्तव्य भी है। कलेक्टर श्री महोबे ने वरिष्ठ नागरिकों को बताया कि राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के लिए दूसरे चरण 26 अप्रैल 2024 को मतदान होना है। उन्होंने सभी मतदाताओं को अपने नजदीकी मतदान केन्द्र में पहुंचकर अपना मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक निर्वाचन में मतदान करना चाहिए। 
वृद्धाआश्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने मतदान का संदेश देते हुए कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी निभाते हुए सभी को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। संविधान द्वारा हमे अधिकार दिया गया है और इस अधिकार का उपयोग करते हुए स्वत्रंत, निष्पक्ष रूप से अपने मुखिया का चयन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के युवाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। युवा देश का भविष्य है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदाता जागरूकता, स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत कबीरधाम जिले में लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने जिले के नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया जा रहा है।

Related posts

ब्राउन शुगर समेत पंजाब के दो पैडलर गिरफ्तार: 10 लाख का ब्राउन शुगर बरामद,नशे का सामान डिलीवरी करने आए थे; पुलिस को चकमा देकर भागा तस्कर



मतदाता जागरूकता अभियान : एक साथ मानव श्रृख्ला में भारत का नक्शा बनाकर जागरूकता का अनोखा और वृहत संदेश दिया

Muskan Sharma

दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों ने दी मनोरम प्रस्तुतियाँ

Muskan Sharma