cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धासमाचारस्थानीय समाचार

कवर्धा पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव देशी शराब बरामद

कवर्धा पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव देशी शराब बरामद

कवर्धा। कवर्धा पुलिस ने अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 23 अगस्त 2024 को कवर्धा थाना पुलिस टीम, अवैध गतिविधियों और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गश्त पर थी। इस दौरान, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजमहल चौक निवासी जीवन झारिया (33 वर्ष) अवैध रूप से शराब की बिक्री के लिए उसका परिवहन कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और भोरमदेव तिराहा के पास आरोपी को पकड़ लिया।

जीवन झारिया को काले रंग की रेंजर साइकिल पर सफेद प्लास्टिक के थैले में 32 पाव देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब और साइकिल की कुल कीमत 4,880 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Related posts

घर बैठे PF ट्रांसफर करें, अलग-अलग Member ID का पैसा होगा एक जगह

News Desk

Pakistan’s Midnight Airstrike: अफ़ग़ानिस्तान में पाकिस्तान की आधी रात को एयरस्ट्राइक: 28 TTP लड़ाके ढेर, तालिबान ने दी पलटवार की चेतावनी

News Desk

छत्तीसगढ़ में अवैध प्लाटिंग पर नकेल कसने नया कानून: किसानों को मिलेगा अधिकार और लाभ, बिल्डरों की मनमानी पर लगेगी लगाम

News Desk