cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़पंडरियापांडातराई

CG में भू-माफिया के हौसले बुलंद, मुक्तिधाम पर कब्जा करने दलाल ने टैक्टर चलवाया

3797494 untitled 21 copy

कवर्धा। कबीरधाम जिले में भू-माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि सरकारी जमीन के साथ-साथ समाज और लोगों की निजी जमीन को भी हथियाने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसा ही मामला पांडातराई थाना के ग्राम पंचायत चरखुराकला में सामने आया है, जहां पटवा पाटस्कर समाज के मुक्तिधाम पर कब्जा करने जमीन दलाल ने टैक्टर चलवा दिया. इसके विरोध में समाज के लोगों ने पुलिस में शिकायत कर जमीन को मुक्त कर कब्जा करने वाले पर कार्रवाई की मांग की है.

दरअसल, समाज के लोगों को सूचना मिली कि डब्बू पाठक के समाज के मुक्तिधाम पर कब्जा करने की सूचना मिली थी. समाज के प्रमुख लोग जब मौके पर पहुँचे तो पाया कि श्मशान घाट पर ट्रैक्टर से जुताई कर खेत बनाया जा रहा है. इस पर समाज के लोगों ने पांडातराई थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए मुक्तिधाम को कब्जे से मुक्त कर डब्बू पाठक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. पटवा पाटस्कर समाज के जिला अध्यक्ष हितेश पाटस्कर ने बताया कि कल देर शाम घूमने गया था. उसी दौरान देखा कि प्रयास पाठक उर्फ डब्बू पाठक समाज के चारखुराकला ग्राम पंचायत स्थित समाज के सैकड़ों साल पुराने मुक्तिधाम को ट्रैक्टर से समतल कराकर खेत बनाने का काम कर रहा है, जिसमें

पूर्वजों के अपमान पर समाज के लोग एक होकर पांडातराई थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे. वहीं मामले में पांडातराई थाना प्रभारी जनमेजय पांडे ने बताया कि कल रात पटवा समाज के लोग थाना पहुंचकर चरखुराकला ग्राम पंचायत स्थित सैकड़ों साल पुराने मुक्तिधाम पर डब्बू पाठक नाम के व्यक्ति द्वारा कब्जा करने की शिकायत दी है. मामले में आज दोनों पक्ष के लोगों को बुलाया गया है. शिकायत के आधार पर बारीकी से जांच की जाएगी.

Related posts

बागी TMC सांसदों पर कार्रवाई की मांग, अयोग्यता मामले में आयोग ने भेजा नोटिस

News Desk

डॉ के मैचियो मुख्य वनसंरक्षक दुर्ग ,वृत दुर्ग के द्वारा वनों की अवैध कटाई एवम वन अपराध पर नियंत्रण हेतु प्राप्त निर्देशों के तारतम्य में श्री शशि कुमार वनमण्डलाधिकारी कवर्धा, वनमण्डल कवर्धा के निर्देशानुसार एवम उपवनमंडलाधिकारी पंडरिया श्री सुयश धर दीवान के मार्गदर्शन में छापा मार कार्यवाही कर साल, सागौन काष्ठ जप्त किया गया

Muskan Sharma

शंकराचार्य ने रायपुर में बांग्लादेश पर दिया बड़ा बयान, भारत सरकार से किया दबाव बनाने की अपील

News Desk