cgdemandium.com
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने ईद-उल-अजहा पर दीं शुभकामनाएं

3797464 untitled 12 copy

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को ईद-उल-अजहा पर देशवासियों, विशेषकर देश-विदेश में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी से मिलजुल कर काम करने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुभकामनाएं देते हुए समाज में सद्भाव और एकता के और मजबूत होने की कामना की है।

राष्ट्रपति ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सभी देशवासियों, विशेषकर देश- विदेश में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को ईद-उज-जुहा की हार्दिक शुभकामनाएं! त्याग और बलिदान का यह त्यौहार हमें अपनी खुशहाली को सबके साथ, विशेषकर जरूरतमंद लोगों के साथ, बांटने का संदेश देता है। आइए इस अवसर पर हम सब सभी देशवासियों, विशेषकर वंचित वर्गों के लोगों के हित में, मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लें।” पीएम मोदी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं। यह विशेष अवसर हमारे समाज में सद्भाव और एकजुटता के बंधन को और मजबूत करे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें।

Related posts

E10 की तर्ज पर अब जहाजों में भी बायोफ्यूल! 10% ब्लेंडिंग के लिए सरकार का बड़ा रोडमैप

News Desk

देश-दुनिया में कोरोना का खतरा: चीन में ओरल वैक्सीन पर फोकस ज्यादा; भारत में 128 नए केस मिले

News Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम के बीच सहयोग पर चर्चा, Comprehensive Strategic Partnership की घोषणा

Muskan Sharma