cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

CG मौसम अलर्ट: कई जिलों में छाए बदल, बारिश के आसार

weather news rain imd ht file photo 1680481169

रायपुर: मानसून के आगमन के बाद से लगातार मौसम में बदलाव तो हो रहा है, लेकिन प्रदेश में बारिश नहीं हो रही है। शनिवार रात से ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बदल छाए हुए हैं और आंधी-तूफान चल रहा हैं। कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि, बस्तर संभाग में भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां आज भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आने वाले 2 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बस्तर संभाग के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related posts

CGMSC का स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला : छत्तीसगढ़ में तीन दवाओं पर बैन, दो कंपनियां ब्लैकलिस्ट

News Desk

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों को राहत, मुफ्त सोलर बिजली योजना, टाइगर फाउंडेशन सहित 8 बड़े फैसले

News Desk

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने युवा उत्सव का किया शुभारंभ, तीन दिनों तक नृत्य, संगीत, साहित्य, थिएटर और फाइन आर्ट्स में युवा अपने हुनर का करेंगे प्रदर्शन

News Desk