cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

रायपुर दक्षिण उपचुनाव: 46167 वोटों से सुनील सोनी की ऐतिहासिक जीत, भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

रायपुर दक्षिण उपचुनाव: 46167 वोटों से सुनील सोनी की ऐतिहासिक जीत, भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल


रायपुर। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 46167 वोटों से जीत गए हैं। वोटों की गिनती खत्म हो गई है। आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी की बड़ी जीत के बाद एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल कार्यकर्ताओं के थिरक उठे। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी बड़ी जीत की ओर जा रहे हैं। इसके बाद उत्साहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकात्म परिसर पहुंचे, और जमकर आतिशबाजी की।

SEDF

जीत की खबर मिलते ही एकात्म परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। स्वास्थ्य मंत्री और चुनाव प्रभारी

श्याम बिहारी जायसवाल ने भी कार्यकर्ताओं के साथ भांगड़ा किया। उनके साथ

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने भी उत्सव में भाग लिया।

जब सुनील सोनी भाजपा कार्यालय पहुंचे, तो कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद थे।

अंतिम परिणाम:

  • भाजपा: 89,220
  • कांग्रेस: 43,053
  • बढ़त: 46,167 वोट

पोस्टल वोटिंग:

  • भाजपा: 161
  • कांग्रेस: 76

 

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

सीसीपीए ने श्रीराम ग्रुप के आईएएस कोचिंग पर लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना, भ्रामक विज्ञापन का आरोप

Muskan Sharma

कबीरधाम कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने लाइन में लगकर आदर्श मतदान केंद्र गंगानगर में मतदान किया

Muskan Sharma

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने की सौजन्य मुलाकात

Muskan Sharma