cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

हेल्थ अफसर निलंबित, दारू और मुर्गा पार्टी का वीडियो हुआ था वायरल

3760654 untitled 35 copy

बलरामपुर  । उप स्वास्थ्य केंद्र सेरंगदाग में शराब और चिकन पार्टी करने वाले को निलंबित कर दिया गया है. निलंबन की यह कार्रवाई सीएमएचओ डॉ. बसंत सिंह  ने की है. बता दें कि बीते दिनों अस्पताल में पदस्थ  सुनील मिंज अपने दोस्तों के साथ उप स्वास्थ्य केंद्र में जाम छलका रहा था,

जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ. जानकारी के अनुसार, बलरामपुर के सामरी सेक्टर के अंतर्गत स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र सेरंगदाग में पदस्थ आरएचओ सुनील मिंज अपने दोस्तों के साथ शराब और मुर्गा पार्टी कर रहा था. जिसका ग्रामीणों ने चुपके से वीडियो बना लिया. इस पार्टी का वीडियो वायरल Video viral होने के बाद ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की थी. जिसपर संज्ञान लेते हुए सीएमएचओ डॉ. बसंत सिंह ने को निलंबित कर दिया है.

Related posts

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज सहसपुर लोहारा में नवीन पुलिस थाना भवन का किया लोकार्पण 

Muskan Sharma

मोबाइल टॉवर को नक्सलियों ने किया आग के हवाले, कंट्रोल पैनल जलकर खाक

Muskan Sharma

डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, महिला आरक्षक ने दर्ज कराई FIR

News Desk