cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

मोबाइल टॉवर को नक्सलियों ने किया आग के हवाले, कंट्रोल पैनल जलकर खाक

3628609 untitled 43 copy

कोंडागांव। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही जहां एक ओर राजनीतिक गलियारों में हलचल है तो वहीं दूसरी ओर नक्सलियों ने आतंक मचाया हुआ है। बीती देर रात नक्सलियों ने उत्पात मचाया। जहां उन्होंने ग्राम पंचायत केजंग के एक मोबाइल टावर पर आग लगा दी। इतना ही नहीं इन नक्सलियों ने आगजनी के बाद घटना स्थल पर बैनर पोस्टर भी लगाए। यह पूरा मामला बयानार थाना क्षेत्र के केजंग गांव का बताया जा रहा है। दरअसल, बीती देर रात नक्सलियों ने ग्राम पंचायत केजंग के मोबाइल टावर पर आग लगी दी जिससे मोबाइल टावर का कंट्रोल पैनल जलकर खाक हो गया। इसके बाद आसपास के इलाके में इस आगजनी की घटना के बाद दहशत का माहौल देखा गया। नक्सलियों ने इस आगजनी की घटना के बाद घटना स्थल पर एक बैनर पोस्टर भी लगाया।

Related posts

राज्यपाल डेका ने किया संत शदाराम साहिब भाषा भवन का शिलान्यास

News Desk

खतरे में है इन सरकारी कर्मचारियों की नौकरी ! समय से पहले किया जाएगा रिटायर, डीओपीटी ने जारी किए निर्देश

Muskan Sharma

नेपाल बाढ़ का भयावह मंजर: कैलाश मानसरोवर जा रहे 400 टूरिस्ट लापता, 105 भारतीय भी शामिल

News Desk